प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की 100 वीं जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। एक ट्वीट में, प्रधानमंत्री ने कहा कि बांग्लादेश की प्रगति के लिए शेख मुजीबुर रहमान के साहस और अमिट योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।
श्री मोदी आज शाम वीडियो लिंक के माध्यम से बांग्लादेश के 'जातिर पिता' की 100 वीं जयंती के समारोह को संबोधित करेंगे।
कोविड-19 के कारण, बांग्लादेश में आज होने वाले कार्यक्रम बिना किसी सार्वजनिक सभा के होंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post